अनूपपुर / जनकल्याण
पपरेड़ी शिविर में स्व-सहायता समूहों को 88 लाख, पात्र हितग्राहियों को मिले प्रमाण-पत्र
जैतहरी की ग्राम पंचायत पपरेड़ी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर में स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों के लिए 88 लाख रुपये दिए गए। विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सहायता, पट्टे, पंजीयन प्रमाण-पत्र और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।









