कहानी बदलाव की
छात्रावास में रहकर पढ़ाई की, अब दीपा वर्मा बनीं एमपी पुलिस में महिला आरक्षक
खिलचीपुर की दीपा वर्मा ने संघर्ष, मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर सफलता हासिल कर बेटियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। पिता श्री बीरम सिंह वर्मा ने उनका प्रवेश कन्या उत्कृष्ट छात्रावास, खिलचीपुर में कराया।







