गांधी जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय पन्ना में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के कर्मचारियों एवं मरीजों के परिजनों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने एवं स्वच्छता रखने की शपथ ली। जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान पौधरोपण के साथ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पार्षद कविता रैकवार एवं राजकुमारी लोधी सहित ब्रम्हकुमारी बहन सीता दीदी, सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, आरएमओ डॉ. हेमंत चौरहा, सहायक प्रबंधक डॉ. दिव्या नागवंशी, मेट्रन गीता श्रीवास्तव एवं सिद्धार्थ परमार भी उपस्थित रहे।

