जिले के ग्राम हर्रहाटोला विकासखंड गोहपारू निवासी श्री ओम प्रकाश केवट लंबे समय से स्थानीय बांध में मछली पालन का कार्य कर रहे हैं। पहले वे साइकिल के माध्यम से मछलियां बेचने बाजार जाते थे, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी और समय अधिक लगने के कारण मछलियां खराब हो जाती थीं। मत्स्य विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना उनके लिए एक बड़ा सहारा बनकर आई।
इस योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता से उन्होंने मछली परिवहन के लिए मोटरसाइकिल और आइस बॉक्स प्राप्त किया। सुविधाओं के विस्तार से अब वे अपनी मछलियों को सुरक्षित और ताजी अवस्था में आसानी से बाजारों तक पहुंचा रहे हैं। श्री ओम प्रकाश के अनुसार, अब उन्हें मछलियों का बेहतर दाम मिल रहा है और इस व्यवसाय से उनकी आय 1.5 से 2 लाख रुपये तक हो गई है।
उन्होंने अपने व्यवसाय में आए इस सकारात्मक बदलाव और आर्थिक स्थिति में हुए सुधार के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

