उज्जैन, 30 सितम्बर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय एवं कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से गत दिवस को स्थानीय कार्यालय, उज्जैन में जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. मंजुषा पिप्पल की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का परिचय, कार्यक्रम के उद्देश्य तथा प्रमुख गतिविधियों एवं बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2026 में जिले में कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में किशोर-किशोरियों तक स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, परामर्श सेवाओं को प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। इस दौरान किशोर-किशोरियों को पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सहित अन्य स्वास्थ्य विषयों पर सही एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने RKSK कार्यक्रम की गतिविधियों का ग्राम एवं समुदाय स्तर तक प्रभावी प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र किशोर-किशोरियों को उपलब्ध स्वास्थ्य एवं परामर्श सेवाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में कार्यक्रम के आगामी कार्यों की कार्ययोजना, विभागीय समन्वय, मैदानी स्तर पर गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर ब्लाक मेडिकल ऑफिसर,, DEIM एवं प्रभारी RKSK जिला समन्वयक विनीषा सोलंकी, राज्य स्तर से भानुप्रताप जी, जिले के समस्त, BPM, विभिन्न NGOs से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश जी सहित जिला स्तर के परामर्शदाता एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



