जिला शिक्षा अधिकारी श्री समर सिंह राठौर के निर्देशन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री ओ.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में आज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना के नोडल खेल केन्द्र पर 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के 25 से 90 किलोग्राम वजन वर्ग में कुराश एवं जूडो की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में गुना जिले के सभी विकासखंडों से कुल 90 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने जौहर दिखाए।

चयनित खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल भी इसी दौरान सम्पन्न हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जूडो प्रतियोगिता में 14 वर्ष वर्ग में 7,17 वर्ष वर्ग में 8 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में 6 बालिकाओं का संभाग के लिए सिलेक्ट हुई, बालक 14 वर्ष वर्ग में 7,17 वर्ष वर्ग में 9 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में 7 बालकों का संभाग के लिए सिलेक्शन हुआ।

कुराश प्रतियोगिता में बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग में 8,17 वर्ष वर्ग में 8, 19 वर्ष आयु वर्ग में 5 का संभाग के लिए सिलेक्शन हुआ। बालक 14 वर्ष वर्ग में 8,17 वर्ष वर्ग में 8 एवं 19 वर्ष वर्ग में 6 खिलाड़ियों का संभाग के लिए जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों का जूडो प्रतियोगिता का संभाग गुना जिले में ओर क़ुराश प्रतियोगिता का संभाग दतिया जिले में होगा।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में जूडो के सचिव सुनील शर्मा प्रतियोगिता प्रभारी एवं प्राचार्य, श्री एच एन जाटव शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. गुना, संयोजक-श्री मनोज शर्मा, सदस्य-जयदेव रावत, नन्दनी वर्मा, मदनमहामन, गौरव प्रताप चौहान, प्रियंका श्रीवास्तव, कमलसिंह कुशवाह, कशीष शर्मा, और आर्यन शर्मा ने प्रतियोगिता संपन्न कराई।