कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिव्यांक सिंह द्वारा जिला मुख्‍यालय स्थित इवीएम वीवीपेट वेयर हाउस का निर्धारित त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस का ताला खोलकर कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण कक्षों का गहन अवलोकन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं स्‍थानिय जनप्रतिनिधि‍ मौजुद रहे।

कलेक्टर ने वेयर हाउस में उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपेट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था एवं सीलिंग की स्थिति का परीक्षण किया गया। साथ ही लॉगबुक एवं प्रवेश रजिस्टर का सत्यापन कर रिकॉर्ड की जांच की गई। वेयर हाउस में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की भी समीक्षा की गई।