जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी ने बताया कि शासन के आदेशनुसार विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक (बी.ए.सी.) एवं जनशिक्षक के पदों की पूर्ति के संबंध में काउंसलिंग का आयोजन 16 सितंबर 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे से किया गया।
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा रिक्त बी.ए.सी./जनशिक्षक के पदों के विरुद्ध चयनित स्थानों के आधार पर अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। उक्त अनंतिम सूची कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रकाशित अनंतिम सूची के संबंध में कोई दावा-आपत्ति हो, तो वह अपना आवेदन 22 सितंबर 2026 तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा।




