सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और राष्ट्र निर्माण के प्रति सोच को अभिव्यक्ति देने के लिए भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती साधना स्थापक, पूर्व राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘ विकसित भारत-2047 की परिकल्पना’ और ‘स्वर्णिम भारत’ जैसे विषयों पर अपने विचारों को भाषण एवं चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

विद्यार्थियों ने भारत की विकास यात्रा, आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान, शिक्षा और अधोसंरचना से जुड़े विषयों को अपनी कल्पना के अनुरूप प्रस्तुत किया। आयोजित की गई इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 वीं से कक्षा 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुलरी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से अपने विचारों, रचनात्मकता और सपनों के भारत की परिकल्पना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

चित्रों में विद्यार्थियों ने विकसित, स्वच्छ, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत की कल्पना को विभिन्न रचनात्मक रूपों में अभिव्यक्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। विधायक श्री सिंह पटेल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती साधना स्थापक ने प्रतियोगिता में किया सहभागिता

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा में मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती साधना स्थापक की मौजूदगी में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल गोटेगांव में हुए शामिल

किसानी माध्यमिक कन्या शाला गोटेगांव में आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं द्वारा बनाई गई चित्रकला शीट्स का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस दौरान उन्होंने भी शीट्स पर पेंटिंग बनाई।इस अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप चॉकलेट एवं पेंसिल कलर के डिब्बे वितरित किए गए।

इसी तरह पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश मरैया की मौजूदगी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखाखैरी में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री महेंद्र सिंह पटेल, समस्त शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।

उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में श्री रामस्नेही पाठक, श्री महंत प्रीतमपुरी, श्री अरुण चौधरी, श्री नवीन पांडे तथा आईआईटी रुड़की से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. अरुण सराफ की उपस्थिति में एनसीसी कैडेट्स के साथ पौधरोपण किया गया। इसके पश्चात भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

ईएफए शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, समाजसेवी श्री सुनील कोठारी, प्राचार्य श्रीमती आशा नेमा एवं शाला परिवार की मौजूदगी में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नयाखेड़ा गरगटा में श्री सुमित पटेल, श्री सुरेंद्र पटेल, श्री पवन लोधी, श्री बाबूलाल साहू, श्री रामचरण रजक, श्री हरप्रसाद मेहरा, प्राचार्य श्रीमती विनीता पांडे, शाला परिवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं।

सीएम राइज एसडीएम नरसिंहपुर में श्री अमितेंद्र नारोलिया, श्रीमती रेखा पटेल, पार्षद श्रीमती भारती माखीजा, श्री राजेश माखीजा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ब्रजेश शर्मा, एडीपीसी श्री मनीष जैन, सेवा संकल्प अभियान के जिला नोडल अधिकारी श्री विक्रम शर्मा तथा प्राचार्य श्री प्रभात मिश्रा सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में सहभागिता की।

पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पार्षद श्री अजय प्रताप सिंह पटेल, पार्षद श्रीमती सुषमा तिवारी, श्रीमती निशा सोनी, श्रीमती रचना वर्मा, समाजसेवी श्रीमती स्वाती जायसवाल, श्रीमती सविता अग्रवाल, श्रीमती शकुन नामदेव तथा प्राचार्य श्रीमती गायत्री सोनी सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता की।

एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला भामा में ' मेरे सपनों का भारत ' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ठा. राघवेन्द्र सिंह, श्री वीरेंद्र सिंह, श्री रामशरण सिंह, श्री शंकर सिंह, श्री प्रीतम सिंह, श्री रामदयाल केवट, श्री निरपत सिंह ठाकुर, श्री रोहित सिंह ठाकुर, श्री चेतराम ठाकुर एवं श्री बसंत सिंह, शाला प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान, विकसित भारत अभियान एवं विभिन्न आकर्षक चित्रों का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

विभिन्न स्कूलों में आयोजित हुए कार्यक्रम

इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा के निर्देशन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ब्रजेश शर्मा के मार्गदर्शन सांदीपनि विद्यालय गोटेगांव, लव कुश माध्यमिक शाला सांईखेड़ा, शासकीय हाई स्कूल पीपरपानी, शासकीय नवीन माध्यमिक शाला टुईयापानी सहित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में भी भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला सांगई में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों और कल्पनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीचौका में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लक्ष्मीकांत वर्मा, श्री लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, प्राचार्य श्री दर्शन सिंह पटेल सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सेवा, स्वच्छता और समाज निर्माण तथा प्रधानमंत्री द्वारा किये गये जनहितैषी कार्यों पर चित्रकला का प्रदर्शन किया। भाषण की कड़ी में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा रागिनी सराठे ने सारगर्भित उद्बोधन दिया।।

चित्रों में उभरी विकसित भारत की परिकल्पना

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एवं सरदार पटेल, चंद्रयान, प्रधानमंत्री आवास, सांदीपनि विद्यालय, भारत मंडपम, सोलर एनर्जी, उज्ज्वला गैस, वंदे भारत ट्रेन और एनटीपीसी संयंत्र जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से अपने विचार और चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना प्रस्तुत की। प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं राष्ट्र के भविष्य को लेकर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।