जिले के बिरसा एवं बैहर क्षेत्र के 56 ग्रामों में मौसमी बीमारियों एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन स्वास्थ्य अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सर्दी-खांसी, बुखार, चर्मरोग, मीजल्स, स्कैबीज और मलेरिया सहित विभिन्न बीमारियों से प्रभावित मरीजों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है।17 सितंबर तक अभियान के दौरान कुल 39,018 मरीजों की जांच की गई।
इनमें सर्दी-खांसी एवं बुखार के 4,864, मलेरिया के 997, दाने के साथ बुखार के 344 तथा चर्मरोग के 255 मरीज चिन्हित हुए। इस प्रकार कुल 6,460 मरीजों की पहचान की गई। चिन्हित मरीजों में से 5,855 का घर पर उपचार किया गया, जबकि 605 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया गया। उपचार के बाद 548 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 57 मरीजों का उपचार जारी है।
17 सितंबर को 9 नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, वहीं उपचार के बाद स्वस्थ हुए 20 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में लगातार जांच, उपचार और निगरानी की जा रही है।


